शेखपुरा क़दीम पहुँचकर कुरुक्षेत्र हादसे में अपने पाँच होनहार बेटों को खोने वाले सभी पीड़ित परिवारों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव की ओर से 50-50 हजार रुपये के चेक सौंपे। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उन परिवारों के दर्द को समझने और उनके साथ खड़े होने का संदेश है।
इन घरों में आज भी सन्नाटा है, माताओं की आँखों में आँसू हैं और परिवारों के सामने रोज़ी-रोटी व भविष्य की चिंता खड़ी है। ऐसे समय में अखिलेश यादव जी ने बिना किसी दिखावे के इन परिवारों की मदद कर यह साबित किया है कि वे सच मायनों में गरीबों और पीड़ितों के मसीहा हैं।
अखिलेश यादव जी कन्नौज से सांसद हैं—वही कन्नौज जो कभी सम्राट हर्षवर्धन की राजधानी रहा, जिसे इतिहास दान और करुणा के लिए याद करता है। आज उसी परंपरा को निभाते हुए अखिलेश यादव जी ने इन बेसहारा परिवारों के आंसू पोंछने का काम किया है।
आज की राजनीति में ऐसा संवेदनशील और मानवीय नेतृत्व बहुत कम देखने को मिलता है। यह कदम बताता है कि समाजवादी विचारधारा सिर्फ नारों में नहीं, बल्कि ज़मीन पर लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़ी दिखाई देती है।गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव भाभरी में मर्तक के घर पहुंची समाजवादी पार्टी की टीम…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भेजी गई सहायता राशि का चैक देहात विधायक आशु मलिक ने पीड़ित परिवार को सौपा…
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव भाभरी में विगत 30 दिसंबर को गांव के सुभाष यादव पुत्र भूरा की हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु हो गई थी – जिसकी सूचना प्राप्त होने पर आज मर्तक के परिवार से मिलने समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल गांव में पंहुचा – और दुःख संवेदना व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि मण्डल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के लिए 50 हजार रूपये का चैक सौपा और भविष्य में पीड़ित परिवार की मदद करने की बात कहीं – इस दौरान जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, अब्दुल गफूर, सुदेश गुर्जर, फैसल सलमानी, हज्जी नवाब अंसारी, राजेंद्र यादव, हुकुम सिंह, सूरजपाल फौजी, तेजसिंह यादव, अशोक यादव, रामसिंह यादव, जनार्धन, अरविन्द यादव, मांगेराम चौधरी, मुस्तकीम राणा, सलीम कोलकी, कासिफ अली, शाहिद मंसूरी, कामिल ठेकेदार, इमरान मलिक, हैदर मुखिया, परवेज, शोयब आदि मौजूद रहे!!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़