सहारनपुर- जिले में किसान नेता राहुल शर्मा की पुलिस के साथ बदसलूकी ने हंगामा मचा दिया। किसान यूनियन बेदी के अध्यक्ष राहुल बेदी के करीबी और “खास” बताए जाने वाले राहुल शर्मा को थाना जनकपुरी पुलिस ने सख्ती से सबक सिखाया। मामला कुछ दिन पहले जनता रोड का है, जहां 112 पुलिसकर्मी के साथ खुली बेइज्जती की गई।
घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें राहुल शर्मा अपने साथियों के फोन पर मौके पर पहुंचा और पुलिसकर्मी से अभद्र व्यवहार करता नजर आया। खुद ही रिकॉर्ड किया वीडियो अपलोड करने वाला राहुल शर्मा अब पछता रहा है। ताजा वीडियो में वह लंगड़ाते हुए चलता दिख रहा है और गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह किसान नेताओं की अकड़ का नमूना है।
वीडियो वायरल होते ही उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया। पीड़ित पुलिसकर्मी की तहरीर पर राहुल शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राहुल बेदी से जुड़ाव की बात सामने आई, लेकिन पुलिस ने किसी को बख्शने की बात नहीं कही।
यह घटना पुलिसकर्मियों की गरिमा पर सवाल उठाती है। राहुल बेदी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुलिस का साफ संदेश है—किसी भी रूप में बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे आरोपी कितना भी बड़ा नाम हो।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़