दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के बघमंदवा में मंगलवार सुबह पुआल का भूसा बनाते समय 18 वर्षीय युवक का हाथ कुट्टी मशीन में फंस गया। गंभीर रूप से घायल संदीप कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जाताजुआ गांव के पास बघमंदवा में संदीप कुमार पुत्र मुंद्रिका प्रसाद कुट्टी करने वाली मशीन में पुआल डाल रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया। हादसे के कारण उसके हाथ को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)