बिजनौर 13 जनवरी,2026 :- सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बिजनौर ने बताया कि उ०प्र० शासन द्वारा माह जनवरी 2026 में मनाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज गौरी शंकर ठाकुर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), बिजनौर और मुन्नालाल, यात्रीकर अधिकारी, बिजनौर द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गो एवं हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग तथा रेट्रो रिफलेक्टिव टेप की जॉच की गयी एवं वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी तथा वाहनों के चालकों को सीटबेल्ट के प्रयोग की अनिवार्यता के सम्बन्ध में प्रेरित किया गया, जिससे कोई दुर्घटना घटित न हो और जीवन सुरक्षित रहे
INDIAN TV NEWS से *मंडल प्रभारी डॉ शाह नवाज़ की रिपोर्ट*