स्पेशल खबर हेतु प्रेषित????️????️
मंडला (मध्य प्रदेश)
’’एक जिला एक उत्पाद’’ के अंतर्गत मंडला जिले से कोदो-कुटकी की फसल को नामांकित किया गया ।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि जिले में ही कोदो-कुटकी के उत्पाद तैयार कर इनकी प्रोसेसिंग कर चावल, बिस्किट, टोस्ट तथा अन्य व्यंजन बनाए जायेंगे और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से इनकी खरीदी कर प्रोसेसिंग एवं विक्रय भी सुनिश्चित किया जायेगा।
8 से 12 फरवरी तक बैंगलोर में आयोजित हुए नेशनल उद्यानिकी फेयर में जिले को मिला द्वितीय पुरूस्कार मिला है
जिले की पहचान बनती कोदो-कुटकी के उत्पादों की बैंगलोर में रही धूम,
वर्ष 2021 में मंडला जिले में बनने वाले कोदो-कुटकी के कुकीज की प्रदर्शनी लगाई गई थी जो मेले में लगातार आकर्षण का केन्द्र बनी रही। जिले की प्रमुख फसल में से एक और पोषक तत्वों से परिपूर्ण कोदो-कुटकी के कुकीज की इस मेले में खासी मांग रही। जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कोदो-कुटकी के उत्पादों की मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग का लगातार कार्य किया जा रहा है।कोदो-कुटकी से बने उत्पाद बड़े शहरों में खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। कोदो-कुटकी के उत्पादों को डायबिटीज एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए उत्तम आहार माना गया है।
बाइट – विशाल मेश्राम(कृषि अधिकारी)
बाइट – हर्षिका सिंह (कलेक्टर मंडला)
विनय नामदेव
जिला ब्यूरो चीफ मंडला
