कैलाश आर्य -मिडिया रिपोर्टर चिचोली
डेंजर जोन स्पॉट के नाम से चर्चित जगह धनियाजाम और पाठा खेड़ा के बीच में एक ऐसी जगह है जहां हमेशा दुर्घटना होते रहती हैं
आज भी बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र धनियाजाम निवासी अरविंद पन्द्राम 25 वर्ष पिता सुखराम पन्द्राम अपनी मां सालीया बाई 60 वर्ष के साथ पाठाखेड़ा बाजार से सब्जियां लेकर घर जा रहा था जैसे ही हाइवे से फोर लाइन पर पहुंचा इंदौर से नागपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो क्रमांक MH18 W 8918 को ड्राइवर द्वारा तेज रफ्तार से चला कर मोटर साइकल सवार मां बेटे को ठोस मार दी दुर्घटना में घायल लोगों को 108 एम्बुलेंस द्वारा चिचोली हॉस्पिटल रवाना किया जब से फोर लाइन का निर्माण हुआ है तब से इस जगह पर न जाने कितनी दुर्घटना हो गई है इस जगह कोई संकेतक और ना ही ब्रेकर का निर्माण किया है