उपजा यूपी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
उपजा यूपी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सूर्यकांत जी ने की। बैठक में इंडिया टुडे से रामजी तिवारी, सी-न्यूज़ से पत्रकार विक्रम, सी-न्यूज़ पत्रकार राकेश वैधिया, नवल कुशवाहा, तहसील रिपोर्टर प्रकाश लोधी एवं तहसील रिपोर्टर प्रवीण जैन उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की नियमित बैठकें आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित किया जाएगा, जिससे आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
अध्यक्ष सूर्यकांत जी ने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि खबरों को तथ्यों के साथ सही एवं जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि समस्याएं स्पष्ट रूप से सामने आ सकें और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि “संगठन में ही शक्ति है”, और एकजुट होकर पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
जिला रिपोर्टर — प्रवीण जैन
—