दुःखद समाचार: नकुड़ के पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी का निधन- क्षेत्र में शोक की लहर.
सहारनपुर: नकुड़ विधानसभा से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जननेता डॉ. सुशील चौधरी का गंगोह स्थित उनके आवास पर निधन हो गया- उनके देहांत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई- राजनीतिक, सामाजिक और किसान संगठनों में गहरा दुःख व्याप्त है- 78 वर्षीय डॉ. सुशील चौधरी तीतरो के प्रतिष्ठित चौधरी परिवार से थे- वे पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह के भतीजे तथा पाँच भाइयों में सबसे बड़े थे- लंबे समय से अस्वस्थ रहने के बावजूद उन्होंने जनसेवा को कभी त्याग नहीं किया-यही उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान रही- वर्ष 2002 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने डॉ. चौधरी को क्षेत्र में सरल स्वभाव, ईमानदार छवि और किसानों की सशक्त आवाज़ के रूप में जाना जाता था- सत्ता से अधिक उन्हें जनता की चिंता रही- उन्होंने राजनीति को लाभ का नहीं, सेवा और उत्तरदायित्व का माध्यम बनाया- उनका जीवन यह संदेश देता है कि सच्ची राजनीति जमीन से जुड़कर, लोगों के दुःख-दर्द को समझकर ही की जाती है- उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 01 बजे उनके पैतृक गांव तीतरो में किया जाएगा- न्यूज़ परिक्रमा परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़