हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी
मेजा, प्रयागराज महाराज श्री दंडी स्वामी केशवाश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुनई गहरपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सक्रिय पत्रकार हरिकेश मिश्रा (इंडियन न्यूज़ टीवी) को सम्मानित किया गया
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आयोजक अतुल द्विवेदी ने पत्रकार हरिकेश मिश्रा के सामाजिक कार्यों और निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और हरिकेश मिश्रा जैसे युवा पत्रकार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर अतुल द्विवेदी ने हरिकेश मिश्रा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, स्थानीय गणमान्य नागरिक और छात्र उपस्थित रहे।