मा० राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्ग-दर्शन में आगामी दिनांक 22.02.2026 को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सम्बन्ध में जिले के समस्त मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम व पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ जिला दीवानी न्यायालय उरई में समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित समस्त मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम व पराविधिक स्वयं सेवकों को अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन श्रीमती पारूल पंवार द्वारा उक्त मेगा शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम विश्राम सिंह, मध्यस्थ दृगपाल सिंह, विनोद कुमार व्यास, अशोक पाठक, श्रीमती सुलेखा सिंह, श्रीमती राजकुमारी निशाद, रामजी, पैनल अधिवक्ता अब्दुल रहमान खान, श्रीमती मन्जूलता, पीएलवी० महेश सिंह परिहार, योगेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती स्नेश राजा, अरविंद कुमार पाण्डेय, रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी श्री सतीश चन्द्र द्विवेेदी द्वारा जिला प्रशासन, विकास, वन, पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायत विभाग के अधिकारयों के साथ समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुये उक्त मेगा शिविर के सफल आयोजन हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मा० राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों के विधिक सशक्तीकरण हेतु व विभिन्न शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के लिये जनपद जालौन में दिनांक 22.02.2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है। इस मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जिले के समस्त विभागों द्वारा संचालित विभिन्न प्रशासनिक जनकल्याणकारी एवं कार्यकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित करने एवं उक्त योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने हेतु एक ही स्थान पर समस्त विभागों के अलग-अलग कैम्प लगाये जायेगे, जिसमें जनसामान्य को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभ दिया जायेगा। जिले के समस्त विभागों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित करते हुये पूर्ण सहयोग प्रदान करना है, जिससे ‘‘मेगा शिविर/बृहद शिविर‘‘ के आयोजन की सार्थकता सिद्ध हो सके। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया। बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) योगेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी निशान्त कुमार पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द शेखर, उपप्रभागीय वनाधिकारी रवि मोहन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत विभाग के प्रतिनिधि जिला कॉर्डिनेटर धर्मेन्द्र कुमार, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि श्री देवेन्द्र त्रिवेदी उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश