रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा तहसील पोरसा अंतर्गत ग्राम किर्राच में शासकीय चरनोई, नदी एवं बेहड भूमि पर लंबे समय से किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। शुक्रवार, 23 जनवरी को तहसीलदार पोरसा के निर्देश पर राजस्व अमले द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय भूमि के खसरा पर अवैध रूप से खेती, बाड़ा एवं अन्य निर्माण किए गए थे।
इस संबंध में पूर्व में ग्रामीण द्वारा तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसकी जांच उपरांत कार्रवाई की गई। प्रशासन ने मौके पर मौजूद रहकर अवैध निर्माणों को हटवाया और शासकीय चरनोई व नदी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।