जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर देते हुए एसआईआर कार्यों का किया गहन निरीक्षण- अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने तहसील सदर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का निरीक्षण कर मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए- उन्होंने ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइज़र एवं बीएलओ को स्पष्ट किया कि अंतिम प्रकाशन में किसी भी प्रकार की त्रुटि अस्वीकार्य होगी- निरीक्षण के दौरान फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 से संबंधित दावों और आपत्तियों की स्थिति की समीक्षा की गई- फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से भरने तथा नाम हटाने अथवा आपत्ति के लिए प्रारूप-7 में आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए- मतदाता पहचान पत्र में संशोधन, निवास परिवर्तन और दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन से जुड़े आवेदनों की भी जांच की गई- उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं- 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक आयोग की वेबसाइट एवं ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है- उन्होंने नागरिकों से मतदाता सूची की जांच कर सहयोग करने की अपील की!!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़