राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर मलावर पुलिस की सख्त कार्यवाही
एलपीजी गैस से संचालित स्कूली वाहन जप्त, चालक फरार
जिला – राजगढ़ (म.प्र.)
थाना – मलावर
राजगढ़ जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं स्कूली वाहनों की सतत जाँच हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित सुमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मलावर उप निरीक्षक श्री रजनेश सिरोठिया के नेतृत्व में थाना मलावर पुलिस टीम द्वारा स्कूली वाहनों की सघन जाँच की गई।
घटना का विवरण –
दिनांक 23.01.2026 को दौराने स्कूली वाहन चेकिंग, ग्राम लखनवास स्थित आरोही एकेडमी विद्यालय के स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने हेतु उपयोग में लाई जा रही एक मारुति वैन क्रमांक एम.पी. 08 बी.ए. 0164 को चेक किया गया। जाँच के दौरान वाहन में अवैध रूप से एल.पी.जी. किट लगी पाई गई।
वाहन चालक अमृतलाल से वाहन के दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की गई, परंतु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा मौके से फरार हो गया। वाहन के अंदर सीटों में अवैध परिवर्तन पाया गया एवं वाहन को एल.पी.जी. गैस से संचालित किया जा रहा था, जो स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर व खतरनाक है।
उक्त मारुति वैन को जप्त कर थाना हाजा पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत इस्तगासा क्रमांक 01/26
धारा 66/192, 52/182, 126/177, 130(1)/177, 130(3)/177, 146/196, 179(1), 51/177 एम.व्ही. एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई, जिसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यवाही में शामिल पुलिस बल –
उप निरीक्षक रजनेश सिरोठिया
सउनि मनोहर साहु
सउनि युधिष्ठर शर्मा
प्र.आर. 257 ओमप्रकाश मीणा
प्र.आर. 87 देवीसिंह
प्र.आर. 133 रोडेलाल
आर. 758 जीवन सिंह
आर. 344 विक्रम भील
थाना मलावर पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।