तरुण चहल संवाददाता बरेली
आंवला विधानसभा से पूर्व व वर्तमान प्रत्याशी ओमवीर यादव प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा तहसील आंवला के गांव आसपुर,राजपुर व ताड़गंज के किसानों से वार्तालाप की तो किसानों द्वारा बताया गया की लगभग 500 बीघा ज़मीन नगर पालिका आँवला के पानी से सारी फसल नष्ट हो जाती है और खेती की ज़मीन जलमय होकर तालाब बनी हुई है जिससे किसानों को भारी नुक़सान हो रहा है आख़िर प्रशासन के लोगों को ये दिखता क्यों नहीं है क्षेत्रीय किसानों को कई साल से इस समस्या से जूझना पड़ रहा है इस पानी की निकासी नाला बनाकर पास की नदी में डाल दिया जाए तो हजारों किसनों को बड़ी राहत मिलेगी उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण खेत में गंदा जल भराव की समस्या और भी गंभीर हो गई है। जिला प्रशासन को इस समस्या का समाधान करने के लिए कई बार किसानों द्वारा सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। खेत में गंदा जल भराव एक बड़ी समस्या है, जो किसानों को बहुत परेशान करती है। यह समस्या न केवल फसलों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करती है। लेकिन, जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण यह समस्या और भी गंभीर हो गई है जल्द प्रशासन जल भराव की समस्या का निस्तारण करे जिससे किसान सुचारू रूप से फसल कर सके इस दौरान सैकड़ों किसान उपस्थित रहे