जाकिर झंकार : आहवा ता,२९
आहवा में लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) पुलिस ने जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देवळपाड़ा मेन रोड पर खुलेआम “तीन पत्ती” जुआ खेलने की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने ₹17,100 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए।
गिरफ्तार आरोपी: निलेशभाई महेंद्रभाई लावरे, परेशभाई उर्फ भाऊ मोहनभाई राउत, अनिलभाई प्रविणभाई मोमोहर, मोयुद्दीन उर्फ कालू मोहम्मद शेख,
हमीदभाई उर्फ बुरे वाहिदभाई शाह — सभी निवासी आहवा, जिला डांग। आरोपियों के खिलाफ आहवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।