अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। नगर पालिका में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है जिससे उनकों परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन द्वारा निर्धारित किए गए समय पर वेतन नहीं दिए जाने पर नगर पालिका परिषद के आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष मदनलाल बिन्नोदकर ने बताया कि विगत चार माह से वेतन माह की 25-26 तारीख में किया जा रहा है जो कि उचित नहीं है। निकाय के कई कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस, बैंक की किस्त, बीमारियों का इलाज कराए जाने में कठिनाईयां हो रही है। जिससे समस्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। भारतीय मजदूर संघ नगर पालिका के अध्यक्ष विशाल खरे ने बताया कि हम शहर के निर्माण एवं विकास कार्य में हमेशा साथ देते हैं ऐसे में यह हमारे साथ अन्याय है। शासन द्वारा निधार्रित समय से वेतन दिया जाना सुनिश्चित। ज्ञापन में उल्लेख है कि वेतन समय पर नहीं दिए जाने की दशा में समस्त कर्मचारी चरणबृद्ध तरीके से हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर रत्नेश पाल, मदनलाल विन्नोदकर, विशाल भाटिया, पवन भाटिया, अविनाश भाटिया आदि नगर पालिका परिषद के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।