पाली । पाली में शहिद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का विशेष कार्यक्रम शहीद स्मारक पाली पर रखा गया। ओम ज्ञान गंगा मिशन भारत की अध्यक्षा श्रीमती इंद्रा कंवर के नेतृत्व में संतोषजी, अर्पणाजी, और श्रीमती लक्ष्मीजी ने सभी तैयारियां कीं। बच्चों की यातायात व्यवस्था, अल्पाहार, फूल मालाएं आदि की व्यवस्था की गई। विशेष सहयोग श्री महेंद्रजी कुमावत, बांगड़ म्यूजियम जिन्होंने संग्रहालय का अवलोकन करवाया। बच्चों को शहीद दिवस, संग्रहालय एवं वंदे मातरम् गीत के बारे में जानकारी दी गई।
विशेष सहयोग श्रीमती अनीता शेखावत का रहा। पाली के शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई और वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चों ने वंदे मातरम् गीत गाया और पतंग उड़ाई। प्रथम पूज्य गणेशजी के मंदिर में दर्शन करवाए गए। ओम ज्ञान गंगा मिशन भारत, वसुधैव कुटुम्बकम के सौजन्य से आयोजित किया गया। ओम ज्ञान गंगा मिशन भारत की तरफ से कुमावत जी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया और आभार प्रकट किया गया। सभी बच्चे बहुत प्रसन्न हुए ।बच्चों की खुशी ही देश की खुशी है, और इन्हें खुश रखने में पूरा सहयोग देना चाहिए। अंत में श्रीमती इन्द्रा कंवर राठौड़ ने सभी का आभार प्रकट किया।
पाली जिला ब्योरो चिप पाबू सिंह कुम्पावत कि रिपोर्ट।