ललितपुर।
प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए थाना परिसर पहुंचे और एसडीएम मड़ावरा को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने एकजुट होकर यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग की और “यूजीसी रोल बैक करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राजू जैन, सौर्य, अभिषेक रजोला, संकेत जैन, प्रवीन जैन, राकेश वैद्य, मुकेश, राजेश सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से यूजीसी एक्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
जिला रिपोर्टर: प्रवीन जैन