ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
बस्तर में खनिज माफिया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। 27 से 29 जनवरी के बीच चलाए गए विशेष अभियान में कोड़ेनार, बस्तर, बनियागांव, बकावंड और परपा क्षेत्र से 5 हाईवा, 2 टिप्पर और 1 पोकलेन मशीन जब्त की गई।
जांच में चूनापत्थर और रेत का अवैध परिवहन सामने आया।
बनियागांव क्षेत्र में अंतर्राज्यीय सीमा पर हो रहे अवैध रेत खनन को भी रोका गया और माफिया के रास्ते बंद किए गए।
*जब्त वाहनों पर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 व एमएमडीआर एक्ट 1957 के तहत कार्रवाई होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर आगे भी अभियान जारी रहेगा।*