शिवपुरी जिले के थाना पिछोर क्षेत्र में हुई नृशंस हत्या के मामले में पिछोर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज़ 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
दिनांक 01 फरवरी 2026 को फरियादी करन सिंह पुत्र हरीलाल वंशकार, निवासी राधापुर, थाना पिछोर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके भाई राजन उर्फ राजेन्द्र वंशकार की हत्या भज्जू उर्फ भगवानदास वंशकार एवं नरेन्द्र पाल द्वारा पत्थर से कुचलकर की गई है। इस संबंध में थाना पिछोर में अपराध क्रमांक 47/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस तथा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित कर सघन तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 02 फरवरी 2026 को दोनों आरोपियों — भज्जू उर्फ भगवानदास पुत्र रामकिशन वंशकार (40 वर्ष), निवासी आदिवासी मोहल्ला राधापुर तथा नरेन्द्र पाल पुत्र पातीराम पाल (30 वर्ष), निवासी सुजावनी, थाना पिछोर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, चौकी प्रभारी उनि. धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, उनि. रामकिशोर जोशी, सउनि. जितेन्द्र सिंह यादव धर्मेंद्र सिंह राजपूत अंकित मनीष गोस्वामी , सउनि. परमाल सिंह सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हरनारायण पाल जिला ब्यूरो शिवपुरी