दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाट पर मंगलवार सायं करीब पौने चार बजे छत्तीसगढ़ जा रहे एक खाली बोतलों से लदे कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक संदीप पटेल (40)पुत्र जयप्रकाश पटेल, निवासी थाना बादलपुर, जौनपुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
राहगीरों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वाहन को कब्जे में लेते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।