सहारनपुर
17 फरवरी को माहे रमज़ान के लिए नगर और 32 गांवो में पानी, साफ सफाई,स्ट्रीट लाइट,सीवर खुलवाने,टूटे सीवर ढक्कन लगवाने, ईदगाह और जामा मस्जिद के आस पास विशेष सफाई की लिए सौंपे पत्र,मेयर डॉ अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि का पगड़ी,पटका और मालाओं से किया सम्मान!
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ काम करने वाले पार्षद दल ने शब्बे ए बारात पर नगर और 32 गांवो के कब्रिस्तानों विशेषकर निगम की कब्रिस्तान दबनी वाला में सड़क, साफ सफाई,झाड़ी कटान,स्ट्रीट लाइट की बेहतरीन व्यवस्था और आने वाली 17 फरवरी से माहे रमज़ान को देखते हुए नगर और 32 गांवो में पानी,स्ट्रीट लाइट,मस्जिद/मदरसों के पास विशेष सफाई,ट्यूबवेल मरम्मत,बंद सीवर लाइन खुलवाने,टूटे सीवर ढक्कन लगवाने,ईदगाह और जामा मस्जिद के जाने वाले रास्तों की मरम्मत,विशेष सफाई नाला नाली की सफाई शुक्रवार जुमा के दिन सभी मस्जिदों के बाहर चुना छिड़काव की व्यवस्था करवाने को सौंपा ज्ञापन और मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि का पगड़ी,माला,और पटका पहना कर स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि माहे रमज़ान में भी नगर निगम बेहतरीन व्यवस्था देगा इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी पार्षद सईद सिद्दीकी पार्षद इज़हार मंसूरी पार्षद गुलज़ेब खान पार्षद रईस पप्पू पार्षद जफर अंसारी पार्षद महमूद हसन पार्षद आसिफ़ अंसारी पार्षद डॉक्टर मंसूर पार्षद मेनपाल पार्षद जावेद पूर्व पार्षद शहजाद मलिक, कमाल मलिक यंग तिरंगा क्लब के उस्मान मलिक जावेद मलिक अविनाश शर्मा मौजूद रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़