जाकिर झंकार | आहवा
PC&PNDT Act के अंतर्गत आज डांग जिला पंचायत की स्वास्थ्य शाखा, आहवा में जिला सलाहकार समिति (डिस्ट्रिक्ट एडवाइजरी कमेटी) की बैठक समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीताबेन बागुल की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में ब्लू-ब्लड हॉस्पिटल, साकरपातल के नए पंजीकरण को मंजूरी देने, साथ ही अतिरिक्त निदेशक, गांधीनगर के परिपत्र दिनांक 20/11/2025 के अनुसार जिले की सभी संबंधित संस्थाओं द्वारा PC&PNDT Act के अंतर्गत पंजीकृत संस्थानों से ऑनलाइन भरे जाने वाले फॉर्म-एफ में अनिवार्य रूप से टेकॉ आईडी, आभा आईडी एवं रेफर-स्लिप अपलोड किए जाने के विषय पर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त PC&PNDT Act के पंजीकरण शुल्क से हुए खर्च की समीक्षा की गई तथा डांग जिले में PC&PNDT Act-1994 के किसी भी प्रकार के उल्लंघन को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश सभी समिति सदस्यों एवं उप-जिला सक्षम प्राधिकरणों को अतिरिक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गए।
आहवा में आयोजित इस बैठक में जिला सलाहकार समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीताबेन बागुल, उपयुक्त प्राधिकारी एवं अतिरिक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमांशु गामित, तालुका स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुराधा गामित, तालुका स्वास्थ्य अधिकारी (प्रभारी) सुबीर डॉ. धर्मेश पवार, रोग निगरानी अधिकारी डॉ. निलकेतु पटेल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप चौधरी, सिविल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. धारा पटेल तथा PC&PNDT एक्ट प्रोग्राम असिस्टेंट श्री उमाकांत जी पटेल उपस्थित रहे l