दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में गुरुवार रात रेल पटरी पर 28 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार झारोकला निवासी सवि कुमार (28) पुत्र स्व. सुखन राम का शव गुरुवार रात साढ़े 12 बजे झारो-महुअरिया रेलवे लाइन पर झारो स्टेशन से करीब एक किमी दूर पड़ा मिला। चार भाइयों में तीसरे नंबर के सवि अविवाहित थे।
मृतक के छोटे भाई सियाराम ने बताया कि रात लगभग साढ़े नौ बजे मां ने भाई को खाना खाने को कहा, लेकिन वह फोन पर बातें करते हुए बिना खाए घर से निकल गए। देर रात तक न लौटने पर हम ढूंढने निकले तो स्टेशन से एक किमी दूर पटरी पर उनका कटा शव मिला। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।
पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व पिता की बीमारी से मौत हो चुकी थी, ऐसे में यह घटना से परिजन रो-रोकर बुरे हाल में हैं।
सियाराम ने कोतवाली में तहरीर देकर जांच की मांग की है।पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच जारी है।