रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के ओड़ेला गांव पिछले 60 घंटों से माइनिंग लीज क्षेत्र में पहाड़ गिरने से दबे पोपलेन मशीन के ऑपरेटर को निकालने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा। सूचना मिलने पर *कांग्रेस नेता राष्ट्रीय महासचिव साफिया जुबेर खान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया।
इतने लंबे समय तक रेस्क्यू में देरी प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। हैरानी की बात यह है कि कल माननीय मुख्यमंत्री जिले के दौरे पर मौजूद होने के बावजूद इस दर्दनाक हादसे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, बल्कि सरकारी कार्यक्रमों में वाहवाही लूटने में व्यस्त रहे।
जब एक श्रमिक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, तब संवेदनहीन चुप्पी और दिखावटी कार्यक्रम दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई, जवाबदेही और मानवीय संवेदनशीलता बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी मेहनतकश की जान जोखिम में न पड़े।
इस अवसर पर उनके साथ रामगढ़ प्रधान नसरू खान. कांग्रेस अध्यक्ष पंडित बबली शर्मा. कांग्रेस नेता जय राम मीणा. अनिल जैन. प्रदेश सचिव शौकत खान. मीडिया प्रभारी आरिफ खान. मुकेश मीणा. तुलसीराम सैनी. दया किशन सैनी. अंतर सैनी. गणेश वर्मा.कुलदीप मीणा. अजी राम .आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ग्रामीण मौजूद रहे
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान