सहारनपुर
थाना मिर्जापुर की चौकी क्षेत्र बादशाही बाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित हिंदू महासम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन हिंदू महासम्मेलन समिति द्वारा किया गया आस पास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली कार्यक्रम की अध्यक्षता बादशाहीबाग राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी श्री स्वरूप आनंद जी महाराज ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी यशवीर जी महाराज मुजफ्फरनगर से कार्यक्रम में पहुंचे इसके अलावा जूना अखाड़े के मंडल महंत अनुपम आनंद गिरि जी महाराज, शिवमोहनजी, महंत श्रद्धादास जी, सहित कई संत महात्मा और गणमान्य व्यक्ति मंचासीन रहे सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने संस्कारों को मजबूत करने और राष्ट्रवाद एवं धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया वक्ताओं ने कहा कि समाज को जाति बिरादरी से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है और आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर विशेष जोर दिया इस अवसर पर का संपूर्ण कासमपुर,सफीपुर, मायापुर रूपपुर, रहना, मगनपुरा, रोशनपुर पेलो , शेरपुर पेलो और मिर्जापुर सहित आसपास के कई गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए जिससे कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजको और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद भी किया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़