सहारनपुर
जब एक बेजुबान चील की जान जाते जाते बची। पार्षद मंसूर बदर को रात में फोन आया कि आनंद नगर पार्क में एक पेड़ पर चाइनीज़ मांझे से उलझी चील 2 दिनों से उल्टी लटकी है, और उसके घोंसले में बच्चे हैं।
पार्षद मंसूर बदर ने तुरंत मेयर और नगर आयुक्त को सूचित किया, और रात में ही निगम की गाड़ी से उद्यान विभाग की टीम ने चील को बचाया। टीम ने चील को मांझे से अलग किया और उसके पंखों पर हल्दी और दवाई लगाई। चील को पानी पिलाया गया, जिससे उसकी जान बच गई।
मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम की टीम का धन्यवाद किया, और कहा कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। यह घटना देर रात को चरितार्थ हो गई, जब पार्षद मंसूर बदर और उनकी टीम ने एक बेजुबान जानवर की जान बची
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़