रिपोर्टर: जाकिर झंकार आहवा
यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा आयुक्त के निर्देश एवं कॉलेज प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को केंद्रीय बजट 2026 के सकारात्मक प्रभावों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में संगठन मंत्री श्री संजयभाई पाटील उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को बजट की सामान्य जानकारी दी, युवाओं से जुड़े प्रावधानों पर प्रकाश डाला तथा सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
मुख्य वक्ता के रूप में सरकारी विनयन एवं वाणिज्य कॉलेज, सोनगढ़ के अर्थशास्त्र प्राध्यापक श्री उमेशकुमार जे. चौधरी ने PPT के माध्यम से बजट पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बजट का संक्षिप्त इतिहास, उद्देश्य, आय-व्यय के स्रोत, आयकर एवं GST से होने वाली आय, तथा Union Budget-2026-27 की प्रमुख विशेषताओं जैसे MSME, बुनियादी ढांचा, शहरी विकास, पर्यटन और ‘Ease of Doing Business’ पर विस्तार से जानकारी दी।