गण्डारा बहराइच से
मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
(इंडियन टी वी न्यूज़)
थाना ए.एच.टी. जनपद बहराइच
पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के निर्देशन में एसजेपीयू व एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी एसओपी में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्याओं व थानों पर गुमशुदा व पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित लम्बित अभियोगों की विवेचना के निस्तारण में आ रही कठिनाईयों तथा बालविवाह के विरुद्ध शासन द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय अभियान (दिनाँक 04.12.2025 से दिनाँक 08.03.2026) तक के सम्बन्ध में एवं बाल श्रम के प्रकरणों में अपेक्षित कार्यवाही करने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी । साथ ही नाबालिग बच्चों से किसी कार्यस्थल पर वर्जित कार्य न कराये जाने के विषय में बताया गया तथा बच्चों को शासन द्वारा मिलने वाली सहायता हेतु विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया गया । नाबालिग/पीड़ित बच्चों को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया जाना, बच्चों की बालिग/ नाबालिग उम्र का निर्धारण करने आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाते हुए बालश्रम व बाल विवाह के सम्बन्ध में जागरुकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष द्वारा पॉक्सो एक्ट के मुकदमों से सम्बन्धित विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार से बताते हुए सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष श्री सतीश श्रीवास्तव, श्रम विभाग से श्री अशद खान, एसएसबी 42वीं बटालियन से निरीक्षक श्री यशवीर सिंह, एएचटी/एसजेपीयू थाना प्रभारी श्री प्रहलाद सिंह मय टीम, चाइल्ड हेल्प लाइन तथा वन स्टॉप सेंटर, एन0जी0ओ0, जी0आर0पी0, डीसीपीयू बहराइच के अधिकारी/कर्मचारी एवं सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।