सहारनपुर। जनपद सहारनपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी 2026 को पीड़िता द्वारा थाना कोतवाली देहात में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि तौकीर पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम ढमौला, थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु.अ.सं. 51/26 धारा 69 बीएनएस एवं 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनंदन सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी तौकीर को नाजिरपुरा मढ़ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ.नि. राजकुमार, थाना कोतवाली देहात, हे.का. 127 विनित कुमार, का. 2201 विपिन कुमार इत्यादि शामिल रहे ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़