मधुबनी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।
जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हेलमेट, सीट बेल्ट, अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग और बिना निबंधन वाहनों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
स्कूल वाहनों के लिए सुरक्षा मानक अनिवार्य किए गए हैं तथा ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर लगाने और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
Ishwar Kumar jha Indian TV News