उरई(जालौन):
सदर कोतवाली में डीएम व एसपी की मौजूदगी में त्वरित निस्तारण के निर्देश। सदर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस के दौरान कुल एक शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसे मौके पर ही संज्ञान में लेते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) को जांच कर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है, अतः प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष हो तथा शिकायतकर्ता को प्रगति से अवगत कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। थाना समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही प्रभावी ढंग से किया जाए, जिससे अनावश्यक विवाद एवं लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी आए और जनविश्वास सुदृढ़ हो।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश