जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा (टीकमगढ़) |।राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज शासकीय महाविद्यालय पलेरा में एक विशेष अभियान चलाया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से दवा का सेवन कर स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लिम्फैटिक फाइलेरियासिस (हाथीपांव) जैसे गंभीर रोग को समाज से पूरी तरह खत्म करना है। अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी: कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक राजकुमार जैन एवं मलेरिया इंस्पेक्टर अनीस अहमद खान ने छात्रों को बीमारी के खतरों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और फाइलेरिया से बचने का एकमात्र प्रभावी रास्ता है। ब्लॉक कॉर्डिनेटर दयावती राजपूत और अल्पना जैन ने भी छात्रों को घर-घर जाकर इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
युवाओं का संकल्प:CMCLDP के छात्र और वॉलंटियर संजना वंशकार, अंजू, आरती सहित दर्जनों विद्यार्थियों ने “सहभागिता युवा जागरूकता सर्वेक्षण” में हिस्सा लिया। छात्रों ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे स्वयंसेवक के रूप में अपने मोहल्ले और गांव में लोगों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। *इनकी रही विशेष भूमिका:* कार्यक्रम के सफल संचालन में महबूब खान और मेंटर्स गजेश सेन, भूपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह एवं संध्या साहू का विशेष सहयोग रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ ने इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे छात्र हित में बड़ा कदम बताया।।