दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
स्थानीय सेंट मेरी स्कूल में नर्सरी से कक्षा-8 तक के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन करते हुए विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि बीईओ प्रेम शंकर राम ने इसका शुभारंभ किया।
प्रेम शंकर राम ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां बच्चों के मानसिक विकास को गति देती हैं और उन्हें प्रगतिशील सोच प्रदान करती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहे, बल्कि छात्रों के समग्र विकास पर केंद्रित हो।
प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान, कला, शिल्प, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान व कंप्यूटर जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार व पदक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य फादर टाइटस लोबो, प्रवीण दास, मिथिलेश मसीह, अनूप कुमार, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र, राहुल अग्रहरि, अमरजीत, शाहबाज व सुनील आदि मौजूद रहे।