बिहार के सुपौल जिला में बड़ी कार्रवाई: DM सावन कुमार ने 4 किसान सलाहकारों को किया बर्खास्त, देव कुमार राम भी शामिल सुपौल जिले में प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली है। सावन कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किसान सलाहकारों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कर्तव्य में लापरवाही और विभागीय नियमों के उल्लंघन के आरोप में की गई है। बर्खास्त किए गए लोगों में बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के ह्दयनगर पंचायत निवासी देव कुमार राम का नाम भी शामिल है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। किसानों से जुड़े कामों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी जांच जारी रहेगी।