ब्यूरो चीफ दलजीत सिंह इंडियन टीवी न्यूज़
मधुबन (मऊ) : मधुबन के रामपुर थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर गांव स्थित एक पोखरी में सोमवार कि शाम तीन बजे मछली मारने के दौरान एक लावारिश बाइक मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सुचना पर मौके पर पहुंची रामपुर पुलिस ने पोखरी से बाइक को बाहर निकाला। पुलिस जाँच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि रामपुर थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर गांव स्थित बेलमवा पोखरी में मल्लाह मछली मार रहे थे। उसी दौरान जाल में एक बाइक फंस गई। बाइक फंसने की बात मालुम होते ही मछुवारे पोखरी में जाल छोड़ कर बाहर निकल गये।
सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामपुर पुलिस ने कुछ लोगों कि सहायता से बाइक को पोखरी से बाहर निकाला। पुलिस ने किसी अनहोनी का अंदेशा व्यक्त करते हुए पोखरी के अंदर कुछ व्यक्तियों को उतार कर बारीकी से जांच पड़ताल किया। लेकिन कुछ और नहीं मिला।
रामपुर पुलिस बाइक को लेकर थाना चली गई। पोखरी में बाइक मिलने से लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
ऐसी ही छोटी बड़ी हर एक खबर जानने के लिए जुड़े रहिये देश के सबसे तेजी से बढ़ते हुए न्यूज़ नेटवर्क INDIAN TV NEWS के साथ।