वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
चौबेपुर,कैथी स्थित गंगा गोमती संगम तट पर स्थित मार्कंडेय महादेव धाम कैथी में सोमवार को भी भक्तों के भारी भीड़ उमड़ी,दो दिवसीय शिवरात्रि उत्सव के दूसरे दिन लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेका,भोर से प्रारंभ स्नान और पूजन का क्रम देर शाम तक जारी रहा,मेले में महिलाओं की संख्या अधिक रही,श्री राम लिखे बिल्वपत्र, धतूरा, चन्दन, भांग आदि से भगवान भोलेनाथ का पूजन किया गया,मेले का आलम आस पास के गावों भन्दहाकला और राजवारी तक दिखता रहा, रविवार की रात्रि से ही दूर दराज की महिलाएं मेला क्षेत्र में जुटने लगीं थी सभी धर्मशालाओं और रेन बसेरा आदि में कहीं कोई जगह नही बची थी, सारे दिन पूरा मेला क्षेत्र परम्परागत विवाह एवं मंगल गीतों से गुंजायमान रहा,टोलियों में महिलाओं ने धाम पहुच कर मार्कंडेय महादेव और माता पार्वती का विधिवत पूजन किया।मेले में घर गृहस्थी के सामानों की जम कर खरीदारी भी हुयी. प्रमुख रूप से इस मेले की विशेषता वाले सामान जैसे गोडा, पाटी, मचिया, सील लोढ़ा, ओखली, नार-मोट, अचार का मसाला आदि की जम कर खरीदारी हुयी. इस बार मेले में प्रशासन द्वारा झूला, चरखी, जादू, सर्कस आदि लगाने की अनुमति देने से अंतिम समय में इंकार कर दिया गया था इस कारण बच्चों में काफी निराशा रही। मेले की प्रशासनिक व्यवस्था कल की तरह ही मुस्तैद रही।चौबेपुर थाना अध्यक्ष श्री ,इन्द्रेश कुमार मेले की व्यवस्था की देख रेख में लगे हुए थे,मनचलों पर विशेष नजर रखी जा रही थी, महिला पुलिस मंदिर के गर्भ गृह में दर्शन व्यवस्थित ढंग से रहे इसके लिए मुस्तैद थी।।