जाकिर झंकार डांग ,आहवा
डांग जिला कलेक्टर सुश्री शालिनी दुहान की अध्यक्षता में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राज्य में गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाएं 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी।
डांग जिले में कुल 25 केंद्रों के 220 ब्लॉक में 6,339 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें कक्षा 10 के 3,759, कक्षा 12 सामान्य वर्ग के 2,160 तथा विज्ञान वर्ग के 420 विद्यार्थी शामिल हैं।
बैठक में परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण एवं निर्भय वातावरण में परीक्षा दिलाने हेतु यातायात व्यवस्था, पुलिस पेट्रोलिंग, निर्बाध बिजली आपूर्ति, CCTV निगरानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।