रिपोर्ट : जाकिर झंकार : आहवा
गुजरात राज्य योग बोर्ड द्वारा आहवा स्थित सरकारी विनयन एवं वाणिज्य कॉलेज आहवा में दो दिवसीय तालुका स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बोर्ड के चेयरमैन योग सेवक शिशपालजी के मार्गदर्शन तथा ज़ोन को-ऑर्डिनेटर श्रीमती प्रीति पांडे की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
शिविर में विद्यार्थियों को योग, मुद्रा, आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग एवं खेल क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करने वाले कुल 20 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप योग बोर्ड के लोगो वाली टी-शर्ट प्रदान की गई।
कार्यक्रम में ज़ोन को-ऑर्डिनेटर श्रीमती प्रीति पांडे, प्रोग्राम ऑफिसर (डांग) ज्योत्सना बेन, सीडीपीओ आहवा, डॉ. गणेश नरभवर, डॉ. उमेशभाई हडस, डॉ. पी.के. माहला, शिक्षक संजयभाई तथा श्री अश्विन परमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।