दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
दुद्धी बार एसोसिएशन के बहुप्रतीक्षित चुनाव में कचहरी परिसर के राजेंद्र प्रसाद सभागार में आज बृहस्पतिवार 19 फरवरी को मतदान और मतगणना पूरी हो गई। प्रत्याशियों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। कुल 206 अधिवक्ता मतदाताओं (जिनमें 180 सीपीओ धारक शामिल) में से 167 ने मतदान किया, जिसमें 17-18 फरवरी को पड़े तीन टेंडर वोटों के अलावा एक और टेंडर वोट शामिल है। अध्यक्ष पद पर दो मत अवैध घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडे और रामपाल जौहरी के बीच कांटे की टक्कर रही। कुलभूषण पांडे को 85 मत मिले, जबकि रामपाल जौहरी को मात्र 84 मत प्राप्त हुए। इस एक मत के अंतर से कुलभूषण पांडे एकमत से विजयी घोषित हुए। सचिव पद पर भी जबरदस्त मुकाबला हुआ, जहां दिनेश कुमार को 88 मत हासिल कर विजय प्राप्त हुई। उनके प्रतिद्वंद्वी पवन कुमार दुबे को 83 मत मिले।
बाकी पद पर रविंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विष्णु कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, कृष्णदेव व महेंद्र कनौजिया (उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर), आलोक कुमार सिंह व एमजे अहमद (उपाध्यक्ष 2-10 वर्ष) तथा रामसागर सहसचिव (प्रशासन) निर्विरोध घोषित किए गए।
आज गुरुवार को कचहरी परिसर में सरगर्मियां चरम पर रहीं। काफी गहमागहमी के बीच मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चला, जबकि मतगणना शाम 4 बजे शुरू होकर शाम तक पूरी हुई। एल्डर कमेटी चेयरमैन प्रेमचंद्र जायसवाल ने जीते प्रत्याशियों की घोषणा की। एल्डर कमेटी में कृष्ण कुमार, बिहारी लाल, जयप्रकाश तिवारी व देवीशरण एडवोकेट शामिल रहे । अध्यक्ष और सचिव पद पर जीते उम्मीदवारों को अधिवक्ता साथियों ने फूलमालाओं से लड़ा दिया। जीतने के बाद प्रत्याशियों ने मंदिर में दर्शन पूजन कर प्रसाद चढ़ाएं।
नए अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने विजय के बाद कहा कि सभी अधिवक्ता साथियों का आभार, हम दुद्धी बार को मजबूत बनाएंगे। यह चुनाव स्थानीय न्याय व्यवस्था को नई दिशा देने का संकेत देता है।