दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
कस्बे एवं आसपास के क्षेत्र में आज सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह से पूरी तरह खुला आसमान और चटक धूप के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक चली इस मूसलाधार बारिश ने इलाके का मौसम एक झटके में बदल दिया, जिससे ठंडक में इजाफा हो गया।
इससे पूर्व सुबह से मौसम पूरी तरह सुहावना था, लेकिन दोपहर होते ही हालात बदल गए। साढ़े तीन बजे के करीब तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद काले बादलों ने आसमान को ढक लिया। कुछ ही मिनटों में तेज हवाओं के साथ मूसलधार बारिश शुरू हो गईं, जो करीब आधे घंटे तक लगातार जारी रहीं। इस दौरान सड़कों पर पानी भर गया और राहगीरों को अचानक बारिश से बचने के लिए भागना पड़ा।
उधर तेज हवाओं और बारिश के कारण दुद्धी व आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई। कई स्थानों पर तार टूटने और खंभों को नुकसान पहुंचने से घंटों अंधेरा छाया रहा। बिजली विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी रही ।