वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी|उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के काशी डिपो में संविदा चालक भर्ती के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक वाराणसी के निर्देश पर 25 फरवरी 2026 को यह भर्ती कैम्प परिवहन निगम काशी डिपो (गोलगड्डा परिसर) में लगाया जाएगा।
रोडवेज में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है।
आवश्यक अर्हताएं।
न्यूनतम योग्यता: कक्षा 8 पास
2 वर्ष पुराना वैध हैवी ड्राइविंग लाइसेंस
न्यूनतम लंबाई: 5 फीट 3 इंच
आयु सीमा: 23 वर्ष 6 माह से 40 वर्ष तक
वेतन एवं सुविधाएं
₹2.20 प्रति किमी भुगतान
22 दिन ड्यूटी व 5000 किमी पूर्ण करने पर ₹3000 अतिरिक्त प्रोत्साहन
2 वर्ष सेवा पूर्ण होने पर:
उत्कृष्ट श्रेणी में कुल ₹21,687/-
उत्तम श्रेणी में कुल ₹18,687/- फिक्सेशन
दुर्घटनारहित संचालन पर वार्षिक प्रोत्साहन।
EPF व ₹7.50 लाख तक दुर्घटना बीमा
1 वर्ष में 2 पारिवारिक फ्री पास + 3 PTO पास
14 CL (आकस्मिक अवकाश)
नाइट ड्यूटी भत्ता:
B श्रेणी: ₹61
A श्रेणी: ₹68
संपर्क सूत्र
स०क्षे०प्र० काशी डिपो: 8726005216
डिपो प्रभारी: 7355206023
कार्यालय सहायक: 8858481120
इच्छुक अभ्यर्थी 25 फरवरी को सीधे काशी डिपो पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।