सोनभद्र। जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंगलवार को जारी आदेश में चार चौकी प्रभारियों सहित आधा दर्जन सब-इंस्पेक्टरों (एसएसआई/एसआई) के तबादले किए गए।
दुद्धी थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी ने दुद्धी के वर्तमान एसएसआई कुंवर सिंह को रेणुकूट चौकी इंचार्ज बनाया है। वहीं, रेणुकूट चौकी इंचार्ज संजय सिंह को दुद्धी एसएसआई का प्रभार सौंपा गया है। यह बदलाव दुद्धी जैसे संवेदनशील इलाके में अपराध नियंत्रण और स्थानीय चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
अन्य तबादलों में सरईगढ़ चौकी इंचार्ज राहुल पांडेय को शाहगंज कस्बा चौकी इंचार्ज, शाहगंज चौकी इंचार्ज अजय श्रीवास्तव को बीना चौकी इंचार्ज, तथा बीना चौकी इंचार्ज जितेंद्र सरोज को पनौरा चौकी का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा एसआई शमशेर सिंह को सरईगढ़ चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया।
पुलिस महकमे में यह फेरबदल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊर्जा भरने करने का प्रयास है, खासकर दुद्धी जैसे आदिवासी बहुल इलाकों में जहां कानून-व्यवस्था की चुनौतियां अधिक रहती हैं। एसपी अभिषेक वर्मा ने सभी नव नियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने और अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।