सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर ,पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकरी सदर मय पुलिस बल तथा फील्ड यूनिट (Forensic Team) के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। निरीक्षण के दौरान गाड़ी के भीतर एक शव भी बरामद हुआ है, जो पूरी तरह से जल चुका है। पुलिस द्वारा गाड़ी के विवरण के आधार पर उसके मालिक की पहचान कर ली है और मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
प्रकरण में पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
जिसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा दी गयी बाईट।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़