गुना से बड़ी खबर
गुना में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधुलिका मूले की न्यायालय से पारित आदेश पर पीडब्ल्यूडी विभाग की संपत्ति कुर्क करने की बड़ी कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही से ऑफिस में हड़कंप मच गया, वहीं कार्यवाही को देखने के लिए लोगों और कर्मचारियों का हुजूम देखा गया।
फरियादी रिटायर्ड कर्मचारी कौशल कुमार राठौर एलडीसी बाबू निवासी घोसीपुरा ने बताया कि उन्होंने अपने हक और नौकरी का पैसा लेने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। इसके बावजूद भी फरियादी का एरियर भुगतान नहीं किया और लटकाए रखा। आज न्यायालय के वसूली आदेश पर जिला न्यायालय की टीम जिला नाजिर के साथ समान जप्त करने पहुंची। इस दौरान टीम ने ऑफिस से बोलेरो कार, कुर्सी, टेबिल, कंप्यूटर और पंखा सहित अन्य सामान लिस्ट बनाकर कुर्क कर लिया है। उक्त समान का मूल्यांकन करने के बाद 36.68 लाख रुपए वसूली के आगे की कार्यवाही न्यायालय के आदेश पर की जाएगी।
जिला गुना से व्यूरो चीफ गोलू सेन की रिपोर्ट