दुद्धी सोनभद्र (विवेक सिंह)।
संयुक्त बार एसोसिएशन दुद्धी की आज बृहस्पतिवार को हुई बैठक में कल 27 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे राजेंद्र प्रसाद हाल में होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभी अधिवक्ताओं से ससमय उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
बैठक में होली पर्व की खुशी साझा करने के उद्देश्य से इस समारोह का विस्तृत आयोजन तय किया गया। एसोसिएशन ने सभी वकीलों से सादर अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर उत्सव को यादगार बनाएं। बैठक में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद्र जायसवाल, दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,दुद्धी बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पांडे,सिविल बार संघ अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा,राकेश कुमार मद्धेशिया, आशीष गुप्ता, अभिनव जयसवाल,विष्णु सिंह,राकेश अग्रहरी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे ।