सहारनपुर बिहारी गढ़
सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र से सामने आई खबर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की एक गंभीर कोशिश को दर्शाती है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर इस तरह की नफरत भरी टिप्पणी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आपसी भाईचारे पर भी चोट है!दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की रेलिंग और लोहे के पुल के पास “मुसलमान के लिए रोड नहीं” जैसी आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणी लिखी गई!हाईवे पर कार्यरत कर्मचारी सुनील कुमार ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी! मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया है पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है थाना अध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीमें आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके! दीवारों/रेलिंग पर लिखे गए शब्दों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है!प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी!इस तरह की घटनाएं विकास के प्रतीकों जैसे एक्सप्रेसवे को राजनीति और नफरत का अखाड़ा बनाने का प्रयास करती हैं। गनीमत यह रही कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को बिगड़ने से पहले संभाल लिया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़