अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। संत रामपाल महाराज के सानिध्य में सतलोक आश्रम उड़दन में महा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महाविशाल समागम में लाखों की तादाद में भक्तगण आकर भंडारा प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन संत गरीबदास महाराज के बोध दिवस के उपलक्ष्य में 26 से 28 फरवरी तक महा विशाल समागम मनाया जा रहा है, जिसमें 3 दिवसीय महा विशाल भंडारा व संत गरीबदास महाराज की अमृतमय वाणी का अखंड पाठ आयोजित किया गया है, साथ ही अन्य कार्यक्रम जैसे रक्त दान शिविर, देहदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह का आयोजन किया गया। इस बार 30 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह संपन्न हुआ जो महज़ 17 मिनट में ही गुरुवाणी के माध्यम से संपन्न हुआ। रक्तदान-महादान में सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया और बैतूल जिला चिकित्सालय की टीम को 268 यूनिट रक्तदान किया गया। इस समागम में प्रेरणादाई प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से संत गरीबदास महाराज के जीवन के बारे में बताया। सतलोक आश्रम में लाखों की तादाद में श्रद्धालु भंडारा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। सतलोक आश्रम में कई राज्यों से संगत आ रही है भीड़ भाड़ में किसी को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। भंडारे में शुद्ध देशी घी से निर्मित मिष्ठान सब्जी,पुड़ी, दाल,चावल, सलाद चौबीसों घंटे लगातार वितरित किया जा रहा है। संत रामपाल महाराज जी द्वारा दिए गए तत्वज्ञान से प्रभावित होकर 3861 लोगो ने नि:शुल्क नामदीक्षा ग्रहण की साथ ही संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाए जा रहे समाज सुधार के कार्यों में योगदान देते हुए 1832 अनुयायियों द्वारा देहदान के संकल्प फॉर्म भरें हैं। श्रद्धालु मुक्त कंठ से आयोजन कि प्रशंसा कर रहें हैं और भंडारे में लाखों की तादाद में लोग आ रहे हैं।