दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
राष्ट्र स्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था मधुरिमा साहित्य गोष्ठी ने अपने स्वर्गीय निरंजन जालान स्मृति साहित्यमणि सम्मान से दुद्धी के जाने माने प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. लवकुश प्रजापति को सम्मानित करने की घोषणा की है।यह सम्मान आगामी 6 मार्च को निकट संस्कृत महाविद्यालय राबर्ट्सगंज स्थित इस संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ. प्रजापति को उनके चर्चित उपन्यास ‘सोनभद्र की फूलमती’ के माध्यम से साहित्य जगत में उनके उत्कृष्ट, सराहनीय एवं समाज-सापेक्ष योगदान के लिए यह सम्मान के साथ 21000 रुपए नगद राशि प्रदान किया जाएगा।
संस्था के निदेशक अजयशेखर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि डॉ. प्रजापति का यह उपन्यास सोनभद्र की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रूप प्रदान करता है, जो स्थानीय समाज के संघर्षों और विजय को चित्रित करता है। यह सम्मान साहित्यकारों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संस्था के द्वारा सम्मान के लिए डॉक्टर प्रजापति को चुने जाने पर क्षेत्र के साहित्यकारों व स्थानीय लोगों में खुशी देखा जा रहा है।