जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा ।। आगामी त्यौहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाने के लिए शुक्रवार को पलेरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नायब तहसीलदार श्रीपत अहिरवार और थाना प्रभारी एन.डी कोंदर की मौजूदगी में हुई इस बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी होली, ईद-उल-फितर और निषाद राज जयंती के दौरान कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना रहा। *डीजे संचालकों को सख्त हिदायत, हुड़दंगियों की खैर नहीं* बैठक में उपस्थित डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि त्यौहारों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तय सीमा और समय के भीतर ही किया जाए। नायब तहसीलदार ने कहा कि त्यौहार आपसी प्रेम का प्रतीक हैं, इसमें किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इनकी रही मौजूदगी बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुनील खटीक, सपा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, अब्दुल बहिद खान, नफीस सौदागर राजेश नायक पूर्व मंडल अध्यक्ष,दिनेश कुमार निरंजन, अखिलेश रैकवार ,अशोक कुमार अहिरवार ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस, शब्बीर शाह,और संजू बाबा सहित समस्त पार्षद एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।।